मुगलसराय: मुगलसराय विधायक आवास के पास चोरी के शक में कबाड़ी को पकड़ा गया, एक फरार
मुगलसराय में बीती देर रात विधायक आवास के समीप चोरी के शक में स्थानीय लोगों ने एक कबाड़ी युवक को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार सुबह करीब 09 बजे कस्बा चौकी प्रभारी विजय राज ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से युवक को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाली जा रही है।