बक्सर: त्रिमुहानी गंगा घाट हादसे के बाद अलर्ट, बी-वॉरियर टीम ने चलाया जागरूकता अभियान
Buxar, Buxar | May 11, 2026 बक्सर: त्रिमुहानी घाट पर शनिवार को एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत के बाद रविवार को सांध्य समय लगभग 6 बजे बी-वॉरियर” टीम घाट पहुंची। उन्होंने गंगा के पानी में प्रवेश कर रिल बना रहे तथा गंगा के लहरों में आनंद ले रहे लोगों को बाहर निकाला। काफी संख्या में लोग गंगा के बहतें पानी में प्रवेश कर आनंद ले रहे थे। घाट पर बी वारियर की टीम के संयोजक पहुंचे।