घोसी: रामगंज उच्च विद्यालय में निरीक्षण के दौरान दो शिक्षक अनुपस्थित मिले, रजिस्टर बदलने की जांच शुरू
घोसी के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नीरज कुमार ने गुरुवार को रामगंज उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया। जांच में दो शिक्षक बिना सूचना अनुपस्थित मिले और उपस्थिति पंजी में गड़बड़ी पाई गई। रजिस्टर बदले जाने की भी आशंका जताई गई है। मामले की जांच जारी है। दोषी पाए गए शिक्षकों पर कार्रवाई होगी।