नुआंव: नुआंव डिग्री कॉलेज की मांग को लेकर युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में सातो एवती गोड़सरा में बैठक आयोजित की गई
Nuaon, Kaimur | Apr 8, 2026 जानकारी के अनुसार नुआंव में वर्षों से डिग्री कॉलेज की चली आ रही मांग को लेकर बुधवार की शाम प्रखंड क्षेत्र के सातों एवती गोड़सरा गांव में युवा समाजसेवी अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए चर्चाएं की गई। एवं उक्त मामले को न्यायालय में ले जाने का निर्णय लिया गया।