गिरिडीह जिले की सांस्कृतिक संस्था आईना और जिला जनसंपर्क विभाग के संयुक्त तत्वाधान में जमुआ प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में नशा जान जागरूकता अभियान नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। जागरूकता नाटक के माध्यम से ग्रामीणों में यह जागृति लाने का प्रयास किया गया कि नशा तन मन धन तीनों का सर्वनाश करता है.हमें हर हालात में नशा को त्यागाना चाहिए।इस नुक्कड़ नाटक में आईना के कलाकार आदित्य अमन,प्रगति वर्मा, शानू कुमारी,तरुण , स्नेहा, अंशु गोसाई, पृथ्वी, सद्दाम इत्यादि ने भावपूर्ण भूमिका निभाई।नाटक को देखकर ग्रामीणों ने नाटक की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी यह शपथ करते हैं कि अपने घर से सभी तरह की नशा का नाश करेंगे और नशा मुक्त समाज का निर्माण करेंगे। गांजा, शराब, सिगरेट, बीड़ी, तम्बाकू, डेनराइट वगैरह को कभी हाथ नहीं लगाएंगे।
नाटक का निर्देशन आदित्य अमन ने किया था तथा लेखन रंगकर्मी महेश अमन ने किया था।