लखीसराय: पुरानी बाजार पॉलिटेक्निक कॉलेज में 15 मई को लगेगा एक दिवसीय रोजगार शिविर
पुरानी बाजार स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आगामी 15 मई को एकदिवसीय रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार कैंप को लेकर युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है। मंगलवार दोपहर 12:15 बजे जिला नियोजन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कैंप में विभिन्न निजी कंपनियों द्वारा युवाओ को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।