निज़ामाबाद: फरिहा में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत, चालक वाहन छोड़कर फरार
आजमगढ़ जनपद के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा-निजामाबाद मार्ग पर आज शुक्रवार के दिन सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया जानकारी के अनुसार, गंभीरपुर थाना क्षेत्र निवासी बंकेश मिश्र पुत्र सुरेश मिश्र अपनी मोटरसाइकिल से फरिहा चौक से निजामाबाद की तरफ जा रहे थे