मौदहा: इमिलिया गांव में सूना घर पाकर विवाहिता ने लगायी फांसी
मुस्करा थाना प्रभारी ने बताया कि थाना क्षेत्र के इमिलिया गांव निवासी संतोष अहिरवार पुत्र छोटेलाल ने सूचना दी थी कि उसकी पत्नी शीला ने घर के अंदर लगी छत की बल्ली में प्लास्टिक की रस्सी बांधकर सोमवार करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।