मौदहा: गहबरा चौकी के पास हाइवे पर कार दुर्घटना में दो किसानों की मौत दो घायल कानपुर हुये रिफर
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव निवासी बच्चा अपने साथी छोटे के साथ रविवार देर रात कार से महोबा की ओर जा रहा था। कार गांव का ही देवीचरण चला रहा था। कार में उसकी मौसी का पुत्र भी सवार था। चारों लोग गहबरा चौकी के शिवभोग ढाबा के पास पहुंचे ही थे कि कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।