पटियाली: गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में इनवर्टर में करंट लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम गनेशपुर में इनवर्टर बदलते समय करंट लगने से 28 वर्षीय अंकित शर्मा पुत्र सुभाष शर्मा उर्फ पप्पू की मौत हो गई। रविवार रात करीब 8 बजे वह खराब इनवर्टर हटाकर दूसरा इनवर्टर लगा रहा था, तभी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।