फूलपुर: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के अहरौला की पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार को गोलू पुत्र ओमप्रकाश गौड़, निवासी राजेपुर कोपा, थाना जैतपुर, जनपद अंबेडकरनगर को फुलवरिया अंडरपास से आज शनिवार के दिन सुबह करीब ग्यारह बजे गिरफ्तार किया है।