खानपुर: बकानी कस्बे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जलदाय विभाग को 7 दिन में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की दी चेतावनी
बकानी कस्बे में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने आज बुधवार को शाम 4:30 बजे के लगभग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भारत चतुर्वेदी की अगुवाई में जलदाय विभाग के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर 7 दिन में जलापूर्ति व्यवस्था सुधारने की चेतावनी दी उन्होंने कहा कि अगर जलापूर्ति व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी ।