हमीरपुर: क्योटरा हरेठा तिराहे से पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष कुरारा ने बताया कि कुरारा पुलिस ने अभियुक्त रामकरन पुत्र रमेश यादव निवासी पतारा थाना कुरारा को क्योटरा हरेठा तिराहे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर नाजायज के साथ गिरफ्तार किया है। थाना कुरारा में आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेजा गया है।