हमीरपुर: नाजायज शराब मिलने पर सुमेरपुर पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि विमल शिवहरे पुत्र सुखदेव शिवहरे को नाजायज शराब के दो पेटी क्वार्टर के साथ बड़ी पुलिया से गिरफ्तार किया गया है। इसी तरह रंगबहादुर पुत्र चुन्नु निवासी धरमपुर को उसके घर से 20 क्वार्टर झूम ब्रांड की नाजायज शराब बरामद होने पर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक राहुल मिश्रा, कांस्टेबल प्रमोद चौहान, अभिषेक आदि रहे।