घोड़ाडोंगरी: बांसपुर गांव में क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद में एक युवक की 2 लड़को ने की पिटाई, पिटाई का वीडियो हुआ वायरल
घोड़ाडोंगरी तहसील के बांसपुर गांव में शुक्रवार को क्रिकेट खेलने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की दो लड़कों ने पिटाई कर दी। युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। वही घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर घोड़ाडोंगरी पुलिस अस्पताल पहूंची और घायल युवक के बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।