घोड़ाडोंगरी: मलवार गांव में कुएं में जहरीला पदार्थ से मछलियों की हुई मौत, ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहर फैलाने की जताई आशंका
मलवार गांव में कुएं में जहरीला पदार्थ से मछलियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने अज्ञात व्यक्ति द्वारा जहर फैलने की आशंका जताई है। वहीं ग्रामीणों ने कुएं का पानी पीना बंद कर चोपना पुलिस और पीएचई विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर चोपना थाना प्रभारी सरविंद धुर्वे और पीएचई विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पीएचई विभाग ने जांच के लिए कुएं के पानी का सैंपल लिया।