घोड़ाडोंगरी: छतरपुर गांव में WCL के रिटायर्ड कर्मचारी की अज्ञात कारणों से मौत, पाथाखेड़ा पुलिस जांच में जुटी
घोड़ाडोंगरी तहसील के छतरपुर गांव में शुक्रवार को WCL के रिटायर्ड कर्मचारी की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई। सूचना मिलने पर पाथाखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुक्रवार दोपहर 1 बजे शव का घोड़ाडोंगरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। जानकारी के अनुसार छतरपुर गांव में WCL के रिटायर्ड कर्मचारी जालंधर प्रसाद 60 की अज्ञात कारण से मौत हो गई।