महोबा: बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर में डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नवरात्रि के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के दिए निर्देश
Mahoba, Mahoba | Oct 9, 2026 डीएम प्रभास कुमार और एसपी शशांक सिंह ने बड़ी चन्द्रिका देवी मंदिर का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा, यातायात और श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया। पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, आवागमन सुचारु रखने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए।