कानपुर: मरियमपुर चौराहे के पास कार से कुचलकर महिला की हत्या मामले में दो को उम्र कैद, सीसीटीवी फुटेज बना अहम साक्ष्य
मरियमपुर चौराहे के पास कर से कुचल का महिला की हत्या वाले मामले में मंगलवार 3:00 बजे एडीजे-7 की कोर्ट ने दो दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। जूस का ठेला लगाने के एवज में पैसा ना देने पर आरोपियों ने 8 जून 2023 को महिला को टक्कर मारते हुए कार से 50 मीटर तक घसीट ले गए थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज कोर्ट में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए अहम रहा है।