झांसी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने नगर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, नकलविहीन परीक्षा के दिए निर्देश
Jhansi, Jhansi | Oct 12, 2025 सम्मिलित राज्य, प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के मद्देनजर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, बी. बी. जी. टी. एस. मूर्ति ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा की पारदर्शिता और नकलविहीन संचालन सुनिश्चित करने के लिए की गई सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।