शाहबाद: अल्लाहपुर इबनेजयी में बयान बदलने को लेकर दबंगों ने पीड़िता के पिता को पीटा, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
अल्लाहपुर इब्नेजयी मोहल्ले में एक मामले में कोर्ट में बयान न बदलने से नाराज दबंगों ने पीड़िता के पिता की पिटाई कर दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पीड़िता ने शाहाबाद कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करानी चाही लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई।