शाहबाद: साल डेढ़ साल के अंदर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और मथुरा में भी जल्द कृष्ण जन्मभूमि का दिव्य मंदिर होगा- पीठाधीश्वर स्वामी
22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम का मंदिर बनने के बाद श्री कृष्ण जन्मभूमि मथुरा में भी जल्द ही भव्य दिव्य मंदिर बनने की बात मां कात्यायनी शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर स्वामी आत्मानंद गिरि महाराज ने एक बातचीत में कही है। उन्होंने कहा- साल डेढ़ साल के अंदर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी और मथुरा में भी जल्द श्री कृष्ण जन्मभूमि का दिव्य मंदिर होगा।