शाहबाद: सिकंदरपुर कल्लू गांव के पास ओवर ब्रिज पर गन्ना लदी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक व राहगीर बाल बाल बचे
सिकंदरपुर कल्लू गांव के पास ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। हादसे में चालक सहित राहगीर बाल बाल बचे। ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने के बाद ओवर ब्रिज पर दोनों ओर से भारी जाम लग गया। क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्रॉली को हटाया गया तब जाकर जाम खुला।