शाहबाद: खरगपुर पिटाई कांड के मामले में 6 वर्ष बाद न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज, जांच शुरू
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खरगपुर में 6 वर्ष पूर्व हुई मारपीट की घटना में कोर्ट के आदेश पर आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्राम खरगपुर निवासी छोट्टके पुत्र रामप्रकाश ने बताया गांव कि राजा उर्फ लल्ला पुत्र वंशी तथा उसके पुत्रों ने उसकी पिटाई की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।