शाहबाद: रामनगर कॉलोनी सहित आधा दर्जन स्थानों पर रिप्लेस किए गए ट्रांसफार्मर, लोकल फाल्टों से मिलेगी निजात
बिजली की किल्लत झेल रहे शाहाबाद नगर क्षेत्र के लोगों को अब लोकल फाल्टों से निजात मिलने वाली है। बिजली विभाग ने रामनगर कॉलोनी सहित आधा दर्जन जगहों पर 100 केवीए के ट्रांसफार्मरों के स्थान पर 250 केवीए के ट्रांसफार्मरों लगाए हैं। बिजली विभाग की इस व्यवस्था से लोगों को राहत मिलेगी।