खंडवा नगर: प्रभारी मंत्री ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के आदेश निरस्त किए
जनजातीय कार्य विभाग में रिटायरमेंट से ठीक पहले किए गए ट्रांसफर-पोस्टिंग के विवादित आदेश अब निरस्त कर दिए गए हैं। खंडवा जिले के प्रभारी मंत्री धरमेंद्र सिंह लोधी ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए सहायक आयुक्त संतोष शुक्ला द्वारा जारी सभी आदेश तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिए हैं।साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है।