बिलासपुर विवाद मामले में FIR दर्ज, SP ने कहा किसी के बहकावे में ना आये
बिलासपुर में शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर कथित हिंदू विरोधी टिप्पणी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। विवाद बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और पथराव व तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आईं। इस दौरान कई गाड़ियों, घरों और दुकानों को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिलासपुर एसपी रजनीश सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अफवाह या भड़काऊ बात पर विश्वास न करें और किसी के बहकावे में न आएं।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ाई गई है।
#Bilaspur #BilaspurNews #ChhattisgarhNews #ViralNews #BreakingNews
Raipur, Raipur | Aug 29, 2026