खैर: गांव उटासनी में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को गाली देने का वीडियो वायरल, कार्यकर्ताओं ने उठाई आवाज़
Khair, Aligarh | Nov 27, 2025 अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र के गांव उटासानी में एक युवक द्वारा डॉ. भीमराव आम्बेडकर को गाली देने का वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुलिस को लिखित शिकायत दी। शिकायत में कहा गया कि युवक की इस हरकत से डॉ. आम्बेडकर के अनुयायियों की भावनाएं ठेस पहुंची हैं।