आपको बता दें जनपद अलीगढ़ की तहसील खैर में अनिल कुमार तिवारी, भारतीय जनता पार्टी, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह के प्रदेश अध्यक्ष, लगभग आठ माह बाद अपने पैतृक क्षेत्र खैर तहसील के गांव उसरम पहुंचे। उनके आगमन को लेकर क्षेत्र में पहले से ही उत्साह का माहौल रहा। टप्पल कट पर पहुंचते ही क्षेत्रीय भाजपाइयों और ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।