तिर्वा: कौशांबी की घटना के बाद कन्नौज में अलर्ट, पटाखा दुकानों पर की गई छापेमारी
Tirwa, Kannauj | Sep 1, 2026 कन्नौज। कौशांबी में हुई आतिशबाजी से जुड़ी घटना के बाद कन्नौज में भी प्रशासन अलर्ट हो गया है। मंगलवार को उप जिलाधिकारी तिर्वा वैशाली ने पुलिस अधिकारियों के साथ आतिशबाजी की दुकानों व प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने श्री बालाजी ट्रेडर्स आतिशबाज के थोक एवं फुटकर विक्रय प्रतिष्ठान पर पहुंचकर आतिशबाजी के भंडारण, बिक्री व्यवस्था और अग्निशमन सुरक्षा इंतज