Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
Cricket

रजौली उत्पाद जांच चौकी पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया

Rajauli, Nawada | Aug 9, 2026

MORE NEWS

रजौली में आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की दर्दनाक मौत

सनोज कुमार संगम 

रजौली थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अमावां पश्चिमी  पंचायत क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुआ। अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मौसम खराब होने के दौरान चपेट में आए ग्रामीण
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार के शाम को  अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश व कड़क के साथ ब्रजपात  (आकाशीय बिजली) गिरा। उसी दौरान मनोज यादव के खेत में धान रोप रहे तीन मजदूर  लोग इसकी सीधी चपेट में आ गए। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच कर  शवों को पोस्टमार्टम के लिए  भेजने की तैयारी करने लगे ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रजौली थाना और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी । इस अचानक हुई दुर्घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
आपदा राहत के तहत परिजनों को मुआवजा देने की उठ रही मांग प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है और घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतकों के आश्रितों को तुरंत सरकारी अनुग्रह राशि और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक का पहचान सीतामढ़ी जिला के  मधेशरा हनुमान नगर  गांव के रामप्रीत प्रसाद का पुत्र राजेंद्र कुमार ,इंदल प्रसाद का पुत्र इंद्रजीत कुमार व एक व्यक्ति मणि कुमार की मृत्यु मौके पर ही हो गई व दो तीन लोग घायल भी हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

रजौली में आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की दर्दनाक मौत सनोज कुमार संगम रजौली थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अमावां पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुआ। अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया। मौसम खराब होने के दौरान चपेट में आए ग्रामीण स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार के शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश व कड़क के साथ ब्रजपात (आकाशीय बिजली) गिरा। उसी दौरान मनोज यादव के खेत में धान रोप रहे तीन मजदूर लोग इसकी सीधी चपेट में आ गए। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी। पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगे । घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रजौली थाना और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी । इस अचानक हुई दुर्घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। आपदा राहत के तहत परिजनों को मुआवजा देने की उठ रही मांग प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है और घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतकों के आश्रितों को तुरंत सरकारी अनुग्रह राशि और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक का पहचान सीतामढ़ी जिला के मधेशरा हनुमान नगर गांव के रामप्रीत प्रसाद का पुत्र राजेंद्र कुमार ,इंदल प्रसाद का पुत्र इंद्रजीत कुमार व एक व्यक्ति मणि कुमार की मृत्यु मौके पर ही हो गई व दो तीन लोग घायल भी हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।

Rajauli, Nawada | Aug 11, 2026

कोकलत जलप्रपात #ModiHaiToMumkinHai

कोकलत जलप्रपात #ModiHaiToMumkinHai

Rajauli, Nawada | Aug 11, 2026

हिसुआ बाजार में सुगम यातायात एवं व्यवस्थित वाहन परिचालन को लेकर विशेष अभियान, ₹22 हजार का शमन शुल्क वसूल

जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में परिवहन टीम द्वारा हिसुआ बाजार में वाहन पार्किंग, परिचालन तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान हिसुआ मुख्य बाजार एवं चौक पर यत्र-तत्र वाहन रोककर यात्रियों को बैठाने, अनियमित वाहन परिचालन, अवैध पार्किंग तथा यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन परिचालन करने वाले संचालकों/बस मालिकों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में कुल ₹22,000/- की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई।

मौके पर वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों को नवनिर्मित बस स्टैंड से ही वाहनों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चौक के पास स्थित पुराने बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि मुख्य बाजार एवं चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुगम बनी रहे।

माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नवादा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नहरपर, अमीपुर एवं ओढ़नपुर में किए गए स्थायी अतिक्रमण/संरचनाओं को भी हटाया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण से मुक्त रखने तथा आमजनों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

हिसुआ बाजार में सुगम यातायात एवं व्यवस्थित वाहन परिचालन को लेकर विशेष अभियान, ₹22 हजार का शमन शुल्क वसूल जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री रंजीत कुमार के नेतृत्व में परिवहन टीम द्वारा हिसुआ बाजार में वाहन पार्किंग, परिचालन तथा सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित कराने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान हिसुआ मुख्य बाजार एवं चौक पर यत्र-तत्र वाहन रोककर यात्रियों को बैठाने, अनियमित वाहन परिचालन, अवैध पार्किंग तथा यातायात नियमों के विरुद्ध वाहन परिचालन करने वाले संचालकों/बस मालिकों के विरुद्ध शमन की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के क्रम में कुल ₹22,000/- की राशि शमन शुल्क के रूप में वसूल की गई। मौके पर वाहन स्वामियों एवं बस संचालकों को नवनिर्मित बस स्टैंड से ही वाहनों का परिचालन करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चौक के पास स्थित पुराने बस स्टैंड पर वाहन पार्किंग नहीं करने हेतु निर्देशित किया गया, ताकि मुख्य बाजार एवं चौक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुगम बनी रहे। माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश के आलोक में नवादा जिले से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन के सहयोग से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान नहरपर, अमीपुर एवं ओढ़नपुर में किए गए स्थायी अतिक्रमण/संरचनाओं को भी हटाया गया है। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय राजमार्ग को अवैध पार्किंग एवं अतिक्रमण से मुक्त रखने तथा आमजनों के लिए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Rajauli, Nawada | Aug 10, 2026

रजौली उत्पाद जांच चौकी पर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया गया - Rajauli News