रजौली में आकाशीय बिजली का कहर : तीन लोगों की दर्दनाक मौत
सनोज कुमार संगम
रजौली थाना क्षेत्र में एक बेहद दुखद और बड़ी खबर सामने आई है, जहां मंगलवार को आकाशीय बिजली (वज्रपात) की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। यह भीषण हादसा अमावां पश्चिमी पंचायत क्षेत्र के दरियापुर गांव में हुआ। अचानक हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया।
मौसम खराब होने के दौरान चपेट में आए ग्रामीण
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार के शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज बारिश व कड़क के साथ ब्रजपात (आकाशीय बिजली) गिरा। उसी दौरान मनोज यादव के खेत में धान रोप रहे तीन मजदूर लोग इसकी सीधी चपेट में आ गए। आनन-फानन में लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों की मौत हो चुकी थी।
पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी करने लगे ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रजौली थाना और प्रशासनिक अधिकारी दल-बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई और पोस्टमार्टम प्रक्रिया की तैयारी शुरू कर दी । इस अचानक हुई दुर्घटना से दरियापुर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
आपदा राहत के तहत परिजनों को मुआवजा देने की उठ रही मांग प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी है और घटना की जांच रिपोर्ट तैयार की जा रही है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि आपदा प्रबंधन विभाग के तहत मृतकों के आश्रितों को तुरंत सरकारी अनुग्रह राशि और आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। मृतक का पहचान सीतामढ़ी जिला के मधेशरा हनुमान नगर गांव के रामप्रीत प्रसाद का पुत्र राजेंद्र कुमार ,इंदल प्रसाद का पुत्र इंद्रजीत कुमार व एक व्यक्ति मणि कुमार की मृत्यु मौके पर ही हो गई व दो तीन लोग घायल भी हो गए जिसे अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
Rajauli, Nawada | Aug 11, 2026