मूसलाधार बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त, BSP नेता अभिषेक पटेल ने बाढ़ पीड़ितों की मदद की।बहुजन समाज पार्टी के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी एवं एडवोकेट बहुजन नेता अभिषेक पटेल सुबह से ही बाढ़ पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटे हैं।कच्चे मकान में घुसा पानी, परिवार को सुरक्षित निकाला। सुबह ग्राम पंचायत कोरिगवां में गणेश कुशवाहा के कच्चे मकान में पानी भर गया, जिससे मकान गिरने की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही एड. अभिषेक पटेल की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार और उनके जरूरी सामान को घर से बाहर निकाला