हुज़ूर: भोपाल स्टेशन पर रेलवे की मेडिकल टीम ने गर्भवती महिला और नवजात की जान बचाई
Huzur, Bhopal | Dec 10, 2024 मुंबई से सीतापुर जा रही 12107 लोकमान्यतिलक-सीतापुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में महिला यात्री ने बेटेको जन्म दिया। गर्भनाल नहीं कटने की वजह से मां-बेटे दोनों की जान पर बन आई। ट्रेन के भोपाल रेलवे स्टेशन पहुंचने पर, रेलवे हॉस्पिटल की टीम ने कोच में जाकर महिला और नवजात को प्राथमिक चिकित्सा प्रदान की। गर्भनाल काटकर महिला और बच्चे की जान बचाई।