कोंडागांव: जिले में नकली कृषि सामग्री बेचने वाली दुकानों पर कृषि विभाग का छापा,दो दुकानें 21 दिनों के लिए बंद, 4 दुकानों का नोटिस
बुधवार को कृषि विभाग के अधिकारियों ने जांच कार्यवाही करते हुए लंजोड़ा स्थित नमन कृषि केन्द्र और फरसगांव स्थित विकास कृषि केन्द्र को 21-21 दिनों के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया गया। इसके साथ ही फरसगां के सिन्हा खाद भंडार में,दास एग्रो एजेंसी, बहीगांव की रमेश कृषि केन्द्र व जीएन कृषि केन्द्र में मूल्य सूची का प्रदर्शन नहीं किए जाने के कारण नोटिस जारी किया गया