कोंडागांव: हिंदू विरोधी बयान को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने कोंडागांव नगर में राहुल गांधी की अर्थी निकालकर जलाया पुतला
संसद भवन में राहुल गांधी द्वारा दिए गए हिंदू विरोधी बयान को लेकर हिंदुओ में भारी आक्रोश है। वहीं 3 जुलाई को कोंडागांव में भी हिंदू संगठन द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया। वहीं नगर में राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली गई साथ ही बस स्टैंड में राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए हिंदू संगठन द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाया गया है।