कोंडागांव: लंजोड़ा NH-30 में खड़ी ट्रक से बाइक टकराने से सीएएफ का जवान हुआ घायल, 1033 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लांजोड़ा NH 30 में आज दोपहर खड़ी ट्रक में बाइक टकराने से सीएएफ का जवान घायल हो गया है। जिसे सूचना मिलते ही NHAI के 1033 एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। बताया जा रहा है आरक्षक विकास पटेल उम्र 32वर्ष निवासी अंबिकापुर, जगदलपुर से कांकेर जा रहा था उसी दौरान उनकी अनियंत्रित बाइक लंजोड़ा में खड़ी ट्रक से टकरा गया।