कोंडागांव: चिपावण्ड में आयोजित हुई विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम, विधायक लता उसेंडी हुई मुख्य अतिथि के रूप में शामिल
कोंडागांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिपावण्ड में 3 जुलाई को शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी शामिल हुई। विधायक लता उसेंडी ने छोटे बच्चों का मुंह मीठा कराकर एवम किताबें व गणवेश देकर शाला प्रवेश कराया।साथ ही उत्कृष्ट छात्र व छात्राओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।