गढ़वा: गढ़वा स्टेशन रोड पर लूट की फिराक में दो शातिर देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार
Garhwa, Garhwa | Aug 22, 2026 गढ़वा टाउन रेलवे स्टेशन रोड स्थित आम बगान के पास किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे दो शातिर अपराधियों को गढ़वा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि पकड़े गए अपराधियों के पास से पुलिस ने एक लोड किया हुआ देसी कट्टा तथा दो कारतूस बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान