मुरैना नगर: रेनबो स्कूल से 4 वर्षीय कार्तिक का दिनदहाड़े अपहरण, बदमाश नानी के पहुंचने से पहले स्कूटी से फरार
मुरैना शहर की गायत्री कॉलोनी स्थित रेनबो स्कूल से आज मंगलवार दोपहर छुट्टी के समय चार वर्षीय कार्तिक खारवाल को दो युवक कथित तौर पर साथ ले गए। नानी के पहुंचने पर बच्चा नहीं मिला। सीसीटीवी में एक युवक उसे गोद में लेकर बाहर निकलता और साथी संग स्कूटी से जाते दिखा। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची। CSP दीपाली चंदौरिया ने बताया, टीमें गठित कर तलाश तेज कर दी गई है।