मुरैना में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान शुरू, SP धर्मराज मीना ने दिखाई जागरूकता रथ को हरी झंडी
मुरैना में मध्य प्रदेश शासन के 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हुई। पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 15 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत गांव-गांव और शहर के प्रमुख स्थानों पर लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
#मुरैना #morena #नशामुक्ति #पुलिस