हरियाणा के फरीदाबाद साइबर क्राइम थाना पुलिस साइबर ठगी के दर्ज मामले को लेकर चूरू पहुंची है। पुलिस टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर अगुणा मोहल्ला क्षेत्र में दबिश भी दी। फरीदाबाद साइबर क्राइम थाना के एसआई योगेंद्र के नेतृत्व में आई टीम आरोपी रिजवान की तलाश में यहां पहुंची है।