बल्देवगढ़: आमनखेरा के पास सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बल्देवगढ़ बुड़ेरा मार्ग आमनखेरा के पास आज दोपहर 2:00 बजे सड़क हादसे मे एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत एवं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।बताया गया कि मृतक रजनेश लोधी पुत्र ठाकुरदास उम्र 35 वर्ष निवासी बिलरय जो कि बल्देवगढ़ की ओर जा रहा था।तभी आमनखेरा के पास उसकी बाइक पत्थर से टकरा गई जिसमे रजनेश की मौके पर मौत हो गई।वही गौरीशंकर एवं राजकुमारी घायल हो गए।