बल्देवगढ़: गोरा गांव में खेत पर पानी डाल रहे पिता पुत्र की करंट लगने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत
गोरा गांव में खेत पर पानी डाल रहे पिता पुत्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार दयाराम प्रजापति पुत्र बाबू प्रजापति उम्र 50 वर्ष जो कि अपने खेत पर पानी डाल रहा था पास में ही विद्युत तार डाला हुआ था। जिससे उसे करंट लग गया। पिता को बचाने पहुंचा पुत्र कुंवरलाल प्रजापति भी करंट की चपेट में आ गया जिससे दोनों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।