ग्राम चितावाद में आयोजित शुजालपुर विधानसभा स्तरीय टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट **ग्रामीण युवा कप** का भव्य समापन शिवरात्रि के अवसर पर उत्साह के साथ हुआ। पंद्रह दिनों तक चले इस टूर्नामेंट में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आई 62 से अधिक टीमों ने भाग लिया। आयोजन श्री खेड़ापति सरकार की अध्यक्षता में तथा चिराग सिंह परमार फ्रेंड्स क्लब के संयोजन में संपन्न हुआ।