बानसूर: बानसूर में ग्राम रथ अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को मिली योजनाओं की जानकारी
Bansur, Alwar | Apr 29, 2026 राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बानसूर क्षेत्र में ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। विधायक देवीसिंह शेखावत ने कल्याणपुरा और सबलपुरा ग्राम पंचायतों का दौरा कर योजनाओं की प्रगति का अवलोकन किया। एलईडी वैन के माध्यम से कृषि, पशुपालन और ग्रामीण विकास योजना की जानकारी दी गई।