नवागढ़: तुस्मा गांव में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक को आई गंभीर चोट; जुर्म दर्ज
पुलिस के मुताबिक, कसडोल क्षेत्र के तिलसिंह ध्रुव ने बताया कि उसका बेटा बाइक से शिवरीनारायण सामान लेने गया था, उसके बेटे के मोबाइल से फोन आया जिसने बताया कि उसके बेटे की तुस्मा रोड में अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। जिसकी वजह से उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए शिवरीनारायण के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।