डुमरांव: डुमरांव अनुमंडल कार्यालय में प्रगणक व पर्यवेक्षकों को मिला प्रशिक्षण, सर्वे कार्य हेतु दिए गए ज़रूरी निर्देश
Dumraon, Buxar | Apr 20, 2026 डुमरांव अनुमंडल कार्यालय सभागार में सोमवार की सुबह 11 बजे सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्हें आगामी सर्वेक्षण कार्य को लेकर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय से पहुंचे अनुभवी ट्रेनरों ने प्रशिक्षण सत्र का संचालन किया।