कोटवा: कोटवा पुलिस ने डुमरा चौक से बाइक सहित 9 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार किया
कोटवा पुलिस डुमरा चौक से बाइक सहित 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गुरुवार एक तस्कर को गिरफ्तार की है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के जसौलीपट्टी का रौशन कुमार है। जिसके पास से 24 पीस 375 एमएल का रॉयल ग्रीन शराब की बोतल बरामद हुई। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कारवाई हुई है।