➡️ सांदीपनि विद्यालय में बाल कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
➡️ सांदीपनि घोड़ाडोंगरी के विद्यार्थियों ने नेतृत्व जिम्मेदारी अनुशासन एवं कर्तव्य भावना के विकास का प्रेरणादायक संदेश दिया
सांदीपनि विद्यालय, घोड़ाडोंगरी में बाल कैबिनेट का गठन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी एवं विद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की भावना विकसित करना रहा। शाला नायक के पद पर सत्यम साहू एवं नंदिनी यादव तथा शाला उपनायक के पद पर नैतिक तुमराम एवं तनुश्री दुबे ने शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही विद्यालय के चार सदनों—नर्मदा, ताप्ती, क्षिप्रा एवं चंबल—के नायक एवं उपनायकों को भी शपथ दिलाई गई।
कक्षा 6वीं से 12वीं तक की विभिन्न कक्षाओं के कक्षा नायक एवं उपनायकों ने भी अपने पद की शपथ ली। संपूर्ण शपथ ग्रहण समारोह संसद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तर्ज पर गरिमापूर्ण एवं अनुशासित ढंग से आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने ईश्वर को साक्षी मानकर विद्यालय के कुशल संचालन, अनुशासन एवं नेतृत्व में अपना पूर्ण योगदान देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में शाला प्राचार्य श्री विवेक तिवारी एवं माध्यमिक खंड प्रधान पाठक श्री विक्रांत गवांडे सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन एवं कर्तव्य भावना के विकास का प्रेरणादायक संदेश दिया। प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में बाल कैबिनेट (बाल संसद) का गठन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वअनुशासन को विकसित करने के लिए किया जाता है।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Department of School Education, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
112 views | Betul, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026